Advertisement
अमरिंदर बनाएंगे नया दल, भाजपा के साथ गठबंधन पर पंजाब भाजपा प्रभारी ने दिया यह बयान

क्या भाजपा अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है ? आईएएनएस द्वारा पूछे गए इस सवाल के जवाब में पंजाब प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि पहले उन्हें पार्टी तो बनाने दीजिए , फिर देखते हैं कि उनकी पार्टी की विचारधारा क्या रहती है, नीतियां क्या रहती हैं ?
इसके साथ ही दुष्यंत गौतम ने यह भी साफ कर दिया है कि राष्ट्रवादी विचारधारा के हर व्यक्ति के लिए भाजपा के दरवाजे खुले हैं।
गौरतलब है कि बुधवार शाम को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर अमरिंदर सिंह ने राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया था। हालांकि मुलाकात के बाद उन्होंने स्वयं यह बयान जारी कर कि वो किसानों के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिलने गए थे, राजनीतिक कयासों को शांत तो कर दिया था। लेकिन उनके नए राजनीतिक मूव को लेकर लगातार संशय बना हुआ था।
हालांकि गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मुलाकात कर उन्होंने अपना एजेंडा भी साफ कर दिया है कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा और पाकिस्तानी प्रेम को लेकर लगातार नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते रहेंगे और यह मुद्दा भाजपा को भी सूट करता है।
ऐसे में भविष्य में सहयोग को लेकर कई दरवाजे तो खुले रहेंगे ही लेकिन फिलहाल दोनों में से कोई भी पक्ष अपने पत्ते पूरी तरह से खोलने को तैयार नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फगवाड़ा
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


