always in the back of the field development Balachaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बलाचौर क्षेत्र विकास कार्यों में हमेशा पीछे रहा

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 7:22 PM (IST)
बलाचौर क्षेत्र  विकास कार्यों में हमेशा पीछे रहा
नवांशहर। भले ही शिरोमणि अकाली दल सरकार विकास करने की दावा तो कर रहा है पर बलाचौर क्षेत्र हर बार विकास कार्यों में हमेशा पीछे रहा है। यह बात आम आदमी पार्टी के हलका बलाचौर से उम्मीदवार ब्रिगेडियर राज कुमार ने गांव भनु में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि आज देश को आजाद हुए वर्षों बीत गए, परन्तु बलाचौर क्षेत्र बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। सड़कें बनाना, गलियां, नालियां बनाना यह कोई विकास नहीं है, बल्कि यह सरकारों के काम हैं, जो करने होते हैं। विकास तो तब है अगर आज हमारा हर नौजवान नशे को छोड़कर रोजगार पर हो, आज तक मौजूदा सरकारों ने रोजगार पर तो कभी ध्यान दिया ही नहीं और पिछली रही सरकारों ने कोई भी ध्यान नहीं दिया। उलटा नौजवान रोजगार न होने पर गलत मार्ग अपनाकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। ब्रिगेडियर राज कुमार ने कहा कि आज क्षेत्र का हर वर्ग जागरूक हो चुका है और आम आदमी पार्टी का साथ दे रहा है।
क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनना तय है। गांव वासियों ने खुल कर पार्टी का साथ देने का विश्वास दिलाया।कांग्रेस पार्टी पंजाब नौजवानों को कभी मोबाइल देने की बात करते है तो कभी नोकरी देने की।कैप्ट अमरिंदर सिंह पहले यह तो डिसाइड करो पहले क्या देना है। नए नए हथकंडे बना रहे है की किसी भी तरह पंजाब की बागडोर संभाल सके। लेकिन इन दोनों पार्टीयो को यह नहीं पता की पंजाब की जनता की सभी कुछ पता है। इस बार परिवर्तन जरुरी है और पंजाब में 2017 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। यह आम लोगो की सरकार होगी। इस मौके पर शिव करण चेची, दलजीत बिट्टू , राम मूर्ति, रोशन लाल, रेशम सिंह , सुखा मजारी, बलजिंदर टप्परियां, गुरनेक टप्परियां, हरपाल चौधरी, चंद्र मोहन जेडी आदि पार्टी वर्कर व गांव वासी मौजूद थे।

[@ शिमला में अढाई दशक बाद क्रिसमस पर हिमपात]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement