इलाहाबाद : दीपावली मनाने अपने घर आये
इलाहाबादी अभिनेता और यश भारती से सम्मानित दीपराज राणा ने शहर में घूम कर अपनी
पुरानी यादे ताजा की। एक्टिंग की दुनिया
का जाना माना यह नाम अब अपने अभिनय एक अलग ही छाप छोड़ता है । दीपराज से बातचीत के
दौरान उन्होंने बड़े ही सरल शब्दों में अपनी जिंदगी व सपनो के बारे में जानकारी दी
और कहा कि वह जेम्सबांड का किरदार निभाने को बेताब हैं। हाल फिलहाल दीपराज की एक तमिल फिल्म
कादम्बन आने वाली है।दीपराज राणा इसमें निगेटिव भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म की
शूटिंग पूरी हो चुकी है और दिसंबर या जनवरी में फिल्म रिलीज़ होगी। इसके साथ ही
तिगमांशू धूलिया की फिल्म रागदेष में भी काम कर रहे हैं। सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद
हिन्द फौज पर आधारित इस फिल्म में दीपराज की भूमिका एक आर्मी अफसर की है।
यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :धन की तमन्ना में हजारों कछुओं की चढ़ेगी बलि