Allahabad ATM cashless, crowd became jungly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इलाहाबाद के एटीएम में पैसा ख़त्म, भीड़ ने काटा बवाल, किया पथराव

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 10:43 AM (IST)
इलाहाबाद के एटीएम में पैसा ख़त्म, भीड़
ने काटा बवाल, किया पथराव
इलाहाबाद : इलाहाबाद के एक एटीएम में गुरुवार की रात पैसा खत्म होने पर भीड़ ने जमकर बवाल काटा । उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी । जिससे चौराहे पर भगदड़ मच गई । दुकानदारों ने धड़ाधड़ शटर गिराना शुरू किया। उपद्रवियों ने कई ठेले की दुकानों पर लूटपाट भी किया । पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिसके बाद उपद्रवियों पर कार्रवाई होगी । पुलिस ने 50 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा और तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। गुरुवार की रात सलोरी में हास्टल, लाज और किराए के मकानों में रहने वाले छात्र एटीएम में रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे थे । एटीएम में अचानक पैसे खत्म हो गये तो लाइन में लगे छात्र भड़क उठे। पहले नारेबाजी शुरू की फिर पथराव कर बवाल काटने लगे । थोड़ी ही देर में सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आये। पथराव कर तोड़फोड़ के बीच ठेले पर लूटपाट भी शुरू हो गई । स्थानीय दुकानदारों ने शटर गिरा कर दुकाने बंद कर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी पटक छात्रों को खदेड़ा तो गली में घुसते ही पुलिस पर भी पथराव कर दिया । कई थानो की फोर्स जवाबी कार्रवाई के लिए पहुंची तो सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां देख छात्र निकल भागे। यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement