भीलवाड़ा। ब्राह्मण समाज के लोगों की ओर से संचालित उद्योगों को सशक्त करने और युवाओं को रोजगार देने के उदे्श्य से विप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज की स्थापना जयपुर में 18 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम के दौरान की जायेगी।
विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय सचिव पवन पारीक ने बताया कि 18 दिसम्बर को रामबाग में होने वाले कार्यक्रम में देश और विदेश से एक हजार लोग जमा होंगे। जिनमें उद्योगपति भी शामिल होंगे। देश के पचास स्थानों पर इस संबंध में एक साथ पत्रकार बुलाई गई है। सर्व उत्कर्ष के तहत बिजनेस समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उद्योगपति, व्यापारी, प्रोफेशनल, एक्ज्यूकेटिव्स के साथ ही आर्थिक जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे जो उद्योगों को कैसे बढ़ावा दें, उन्हें आपस में कैसे जोड़ा जाए। इस पर गहन मंथन करेंगे। इस अवसर पर विप्र चेम्बर ऑफ इण्डस्ट्रीज की स्थापना की जायेगी। इसके लिए सौ सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया जा रहा है जिसकी घोषणा दीपावली के बाद की जायेगी। इस कार्यक्रम के लिए ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी बुधवार से प्रारंभ कर दी गई है।