Advertisement
वोटर लिस्ट पर अखिलेश का भाजपा को अल्टीमेटम, बोले- बेईमानी का सबूत मिला तो होगी एफआईआर

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके सहयोगी 'एएसडीडी' (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे) श्रेणी के नामों का इस्तेमाल कर फर्जी वोट जोड़ने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक इस प्रक्रिया पर निगरानी रखने की व्यवस्था की है। पार्टी के बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित और संभावित प्रत्याशी तथा जिला, विधानसभा और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी मतदाता सूची में जुड़ने वाले नए नामों पर नजर रखेंगे।
सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास मतदाता सूची में जुड़ने वाले नए नामों की जांच करें। उन्होंने चेतावनी दी कि एक-एक वोट का हिसाब मांगा जाएगा और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी का सबूत मिलने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अधिकारियों पर दबाव डालकर गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की कोशिश कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि इस कथित साजिश में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ उनकी बर्खास्तगी, पेंशन और अन्य सरकारी लाभ रोकने तथा सजा दिलाने की मांग की जाएगी। अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने की चेतावनी भी दी।
उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को लगता है कि अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से उनकी कई पीढ़ियां गुजर जाएंगी, उन्हें यह समझना चाहिए कि उनकी जमीन-जायदाद पर भी जनता की नजर है। जांच में अवैध संपत्ति सामने आने पर कानून के तहत उसे जब्त कराया जाना चाहिए। सपा प्रमुख ने कहा कि जब ऐसे मामलों में मुकदमा चलेगा और दोषियों को सजा होगी तो उन्हें बचाने के लिए कोई भाजपा नेता आगे नहीं आएगा।
उन्होंने कहा कि जनता का स्पष्ट संदेश है कि न कोई बेईमान बचेगा और न ही किसी बेईमान को छोड़ा जाएगा। एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव ने अवैध खनन के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने उन मीडिया संस्थानों और पत्रकारों का समर्थन किया, जो अवैध खनन से जुड़े मामलों की पड़ताल कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि पत्रकार इस मुद्दे पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहेंगे और खनन से बने गहरे गड्ढों को भरने की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट भी सामने लाएंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


