Akhilesh Yadav should dissolve the entire national and state executive committees simultaneously, and resign as national president himself: OP Rajbhar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक साथ पूरे देश और प्रदेश की कार्यकारिणी भंग करें, खुद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें अखिलेश : ओपी राजभर

khaskhabar.com: बुधवार, 18 नवम्बर 2026 1:55 PM (IST)
एक साथ पूरे देश और प्रदेश की कार्यकारिणी भंग करें, खुद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें अखिलेश : ओपी राजभर
लखनऊ । यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश यादव को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के साथ ही देश और प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी भंग करने की सलाह दी। ओपी राजभर ने सपा के जिला संगठनों को गुंडे-माफियाओं का सिंडिकेट बताते हुए कहा कि इसके सरताज खुद अखिलेश यादव हैं। राजभर ने लिखा कि एक-एक जिला कार्यकारिणी भंग करने से अच्छा है कि अखिलेश यादव एक साथ देश और प्रदेश की दोनों कार्यकारिणियां भंग कर दें और खुद भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें। उन्होंने कन्नौज, एटा, कासगंज और गोरखपुर के बाद हापुड़ की जिला कार्यकारिणी भंग किए जाने का जिक्र किया। राजभर ने कहा कि हापुड़ में अखिलेश को गुर्जर जिलाध्यक्ष पसंद नहीं आया तो उन्होंने पूरे जिले की कार्यकारिणी ही भंग कर दी। राजभर ने तंज कसते हुए लिखा कि जिसे अखिलेश यादव कार्यकारिणी कहते हैं, पूरा प्रदेश जानता है कि असल में वह जिला-जिला में फैले गुंडे-माफियाओं का सिंडिकेट है। उन्होंने सलाह दी कि 'एक जिला एक माफिया' वाले इस सिंडिकेट को फुटकर में नहीं, बल्कि थोक में ध्वस्त कर देना चाहिए। इसकी शुरुआत अखिलेश यादव को तत्काल अपने इस्तीफे से करनी चाहिए, क्योंकि सभी गुंडा सिंडिकेट के सरताज वही हैं।
ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में सपा के संगठनात्मक ढांचे पर भी गंभीर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि पार्टी के संगठन में लुटेरे, गुंडे और माफिया भरे पड़े हैं। अखिलेश यादव ने हर चौराहे पर इन्हीं लोगों को पालकर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, सपा के जिलास्तरीय गैंगों में धीरे-धीरे गैंगवार शुरू हो गया है।
ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़कर किसी योग्य मुस्लिम युवा को पार्टी की कमान सौंपने की सलाह भी दी। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि क्या पता उनसे मुंह फुलाकर बैठा उनका 'M' का दिल पिघल जाए। एक मुस्लिम युवा नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देने से शायद चुनाव में सपा की थोड़ी-बहुत इज्जत बच जाए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement