Ajit Foundation District School Chess Competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नन्हे हाथों ने थामी ऊंट, घोड़े एवं हाथी की लगाम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 6:50 PM (IST)
नन्हे हाथों ने थामी ऊंट, घोड़े एवं हाथी की लगाम
बीकानेर। अजित फाउंडेशन जिला स्तरीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक पी.सी. किशन ने किया। इस अवसर पर किशन ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्द्धन करते हुए शतरंज को केवल खेल ही नहीं, बल्कि जीवन का सर्वांगीण विकास करने वाला खेल बताया। प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी शंकरलाल हर्ष ने इस अवसर पर प्रतिभागियों को शतरंज के खेल को लिखना तथा शतरंज खेलने की बारिकियों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि प्रो. नरसिंह बिन्नाणी ने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में खेलों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसमें शतरंज ऐसा खेल है, जिसमें व्यक्ति का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। शतरंज में निरंतर अभ्यास तथा एकाग्रचित रहने की बहुत आवश्यकता होती है, जिससे हम श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement