बेसहारा पशुओं को सहारा नहीं मिलने पर विरोध प्रदर्शन
khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 सितम्बर 2016 08:51 AM (IST)
कैथल। बेसहारा पशुओं को सरकार द्वारा सहारा न देने के कारण देवा इंडिया फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने साध्वी देवा ठाकुर की अगुवाई में प्रदर्शन किया। फाउंडेशन के सदस्य हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए और बेसहारा पशुओं को साथ लेकर जुलूस निकाला। सदस्यों का जुलूस लघु सचिवालय पहुंचा जहां उन्होंने डीसी के नाम एडीसी को ज्ञापन भी सौंपा। ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार धर्म और गौ माता के नाम पर सत्ता में आई है। लेकिन सरकार का अब इस ओर कोई ध्यान नहीं है।