Add Lovers holding plunder-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रेमी जोड़ो को लूटने वाला गिरोह पकड़ा

khaskhabar.com: रविवार, 27 नवम्बर 2016 11:19 PM (IST)
प्रेमी जोड़ो को लूटने वाला गिरोह पकड़ा
अमृतसर। कार में अकेले घूम रहे लड़का लड़की को अपनी लूट का शिकार बनाने और शादी समारोह के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ गहने व् नकदी लूटने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को हरिके पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह के सरगना दो सगे भाई शामिल हैं। आरोपियों के ठिकानों से लूटी गई दो कार, चार बाइक, लाखों के जेवर, पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी पट्‌टी रछपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोर गिरोह लूटपाट व चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जिसे पुलिस दबोचने में लगी हुई थी। आरोपियों की तलाश के लिए थाना हरिके के प्रभारी मोहित कुमार ने पुलिस पार्टी सहित गांव कीड़ियां के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक कार पुलिस पार्टी को देखकर वापिस लौटने लगी, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त कार को घेर लिया। जिसमें सवार गिरोह के सदस्य गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक व उसका भाई गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी हरिके और साथी हंसबीर सिंह निवासी उदोके को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से दो चोरी की कारे, चार मोटरसाइकिल, लाखों रुपए के जेवरात, एक पिस्तौल, जिंदा रौंद बरामद हुए है। दर्जनों घटनाओं को दे चुके है अंजाम
डीएसपी रछपाल सिंह ने बताया कि उक्त गिरोह अभी तक दर्जनों घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जिनकी पुलिस तलाश में लगी हुई थी। कुछ पहले ही कस्बा हरिके के पैलेस बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर उक्त लोगों ने महिला का पर्स लेकर भाग खड़े हुए थे। इसके बाद आरोपियों ने एटीएम से पैसे भी निकलवाए जिनकी सीसीटीवी कैमरे में फूटेज कैद हो गई थी।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement