Action taken against sweet shops in Harsoli town, samples sent for testing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरसोली कस्बे में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई, सैंपल जांच को भेजे

khaskhabar.com: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 6:15 PM (IST)
हरसोली कस्बे में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई, सैंपल जांच को भेजे
खैरथल-तिजारा। जिला कलेक्टर किशोर कुमार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अरविंद गेट के दिशा निर्देश में जिला खैरथल खाद सुरक्षा विभाग ने हरसोली बस स्टैंड और कस्बे में खाद्य प्रतिष्ठानों पर दिवाली का त्यौहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच और साफ सफाई का जायजा लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि हरसोली में कार्रवाई करते हुए मैसर्स प्रभातीलाल सैनी मिष्ठान भंडार ईश्वरी लाल पुत्र पूरन सिंह के यहां से बर्फी मावा मिठाई,मैसर्स श्री राधा रानी मिष्ठान भंडार राकेश कुमार सैनी पुत्र बाबूलाल सैनी से बेसन लड्डू, संगम मिष्ठान भंडार राजेश सैनी पुत्र सांवरिया सैनी से बर्फी मावा मिठाई,मैसर्स प्रभाती लाल दयाराम मिष्ठान भंडार दयाराम सैनी पुत्र रूपचंद से बर्फी खोया मिठाई का लीगल सैंपल लिया गया जिनको विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में भेजा गया है। किसी भी तरह की खाद्य सामग्री का लैब टेस्ट में सब स्टैंडर्ड आने पर 5 लाख तक के जुर्माना, और असुरक्षित आने पर 6 महीने का कारावास और 5 लाख तक का जुर्माना विभाग द्वारा प्रस्तावित है।
हरसोली में सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को तिवारी सीजन देखते हुए विशेष साथ सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।
त्योहारी सीजन में जिला खैरथल में इस तरह की कार्यवाहियां जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में महिपाल सिंह सुभाष सिंह और रमेश उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement