Accused Sonu, who absconded after murder in Maharashtra, arrested in Kaushambi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाराष्ट्र में हत्या कर फरार आरोपी सोनू कौशाम्बी में गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जनवरी 2025 4:45 PM (IST)
महाराष्ट्र में हत्या कर फरार आरोपी सोनू कौशाम्बी में गिरफ्तार
कौशाम्बी। महाराष्ट्र के ठाणे में आभूषण कारोबारी की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी शशांक मिश्रा उर्फ सोनू को प्रयागराज एसटीएफ और महाराष्ट्र पुलिस ने कौशाम्बी जिले के मंझनपुर से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर की रात सोनू और उसके साथियों ने ठाणे के शाहपुर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक दिनेश चौधरी को लूटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद सोनू, अंकित यादव उर्फ शिन्टू और फैजान फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के बाद एसटीएफ के साथ मिलकर सोनू को मंझनपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सोनू ने बताया कि फैजान ने ही लूट की योजना बनाई थी और जनवरी 2024 से आभूषण कारोबारी की रेकी की जा रही थी। आरोपी सोनू पर पहले से मंझनपुर थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जबकि हत्या में शामिल अन्य आरोपी अंकित और फैजान अभी फरार हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement