Advertisement
एसीबी का शिकंजा : नोहर का पटवारी 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, वसीयत का इंतकाल दर्ज करने के बदले मांगी थी घूस

शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस भूषण भूषण यादव के सुपरविजन में जाल बिछाया गया। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधा पालावत के नेतृत्व में ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम ने आरोपी पटवारी प्रदीप कुमार को परिवादी से 12,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव और महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। अब आरोपी के कार्यालय और आवास की भी तलाशी ली जा रही है ताकि अन्य दस्तावेजों की जांच की जा सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


