Advertisement
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का अबरार जमाल ने किया विरोध

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कहा कि सपा हमेशा से ही मुसलमानों को सीढ़ी बनाकर मंजिल पर पहुंची है। इसके बदले में मुसलमानों को सिर्फ इफ्तार पार्टी मिली है। जहां तक मस्जिद का सवाल है, रामपुर के सांसद नदवी साहब की न तो पर्सनल बैठक है, न ही समाजवादी पार्टी का दफ्तर है। ये सरासर गलत है। मस्जिद का इस तरह से गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। सपा को माफी मांगनी चाहिए और नदवी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। नदवी जैसी मानसिकता रखने वाले लोग देश में समाजवादी पार्टी को प्रमोट कर मुसलमानों के साथ तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। अगर मस्जिद में जाना डिंपल यादव को जरूरी था तो पर्दे के साथ मस्जिद के अंदर जाना चाहिए था। मस्जिद नमाज पढ़ने की जगह है, वहां पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शाहजहांपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


