Advertisement
शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़; वांछित आरोपी गोली लगने से घायल, सिपाही भी जख्मी

पुलिस को देखकर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आरक्षी लवकुश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी लेकिन फायरिंग जारी रहने पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे रात 11 बजकर 54 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच सफेद धातु की वस्तुएं, एक पीली धातु की वस्तु, एक तमंचा, चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी थाना रामचंद्र मिशन में दर्ज एक अन्य मुकदमे में भी वांछित था।
पुलिस के मुताबिक, राजेश उर्फ कमती के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 25 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश काफी दिनों से चल रही थी, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
शाहजहांपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


