पटियाला। आम आदमी पार्टी के एनआरआई प्रधान की और से
किये गए खुलासे के बाद पंजाब में राजनितिक पार्टियां आप पर तीखे वॉर कर
रही है। इसी कड़ी में अकाली दल के सीनियर नेता वह सांसद प्रेम सिंह
चाणूड़माजरा ने कहा की आप पार्टी के एनआरआई प्रधान द्वारा यह खुलासा किये
जाने के बाद की पार्टी के लिए उन्होंने 250 करोड़ रूपये का चंदा एकत्रित किया
है उससे यह साफ हो जाता है की जो पार्टी अपने आप को आम लोगो की पार्टी
कहती थी, वह अब आम न रह कर खास बन चुकी है। इससे केजरीवाल वह पार्टी का
चेहरा बेनकाब हुआ है। उन्हों ने कहा की आप एनआरआई प्रधान ने केजरीवाल के
मुंह पर कालिख लगा दी है। वह पटियाला में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से
बात कर रहे थे।