चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने प्रधानमंत्री मोदी के पांच सौ और एक हजार के नोटों को बैन करने के फैसले को गलत बताया है। पार्टी नेता गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने कहा कि पीएम मोदी के इस फैसले से सिर्फ आम लोगों को परेशानी होगी। क्योंकि लोगों को हर रोज दुकानों से रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामना लेना होता है। लेकिन 500 और 1000 के नोट अचानक बंद कर दिए जाने से लोग अपनी जरुरत का सामान नहीं ले पा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार नए नोट लाने की बात कह रही है। मगर इससे काले धन पर कोई रोक नहीं लग सकती। बल्कि दो हजार का नोट आने से काले धन की ओर बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़े :नोट बंद:आमजन को कितना लाभ/हानियह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’