करनाल। आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लेते हुए नोटबंदी के फैसले में अरबों का भ्रष्टाचार होने की बात कही है। प्रदेश प्रभारी नवीन जय हिन्द ने कहा कि नोटबंदी के बाद कोई भी विधायक या नेता या फिर कारोबारी लाइनों में खड़ा दिखाई नहीं दिया। केवल नोटबंदी से गरीब लोगों के लिए परेशानी हुई है। जिसकी पोल खोलने के लिए रोहतक में एक जनवरी को तिजोरी तोड़-भन्डाफोड़ रैली का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा प्रभारी नवीन जय हिन्द आज करनाल के मानव सेवा संघ में प्रेस वार्ता के माध्यम से ये जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद हजारों लाख करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई है और भाजपा नेताओं से काला धन बरामद हो रहा है। ऐसे में इससे किसे फायदा हुआ और किसी नहीं। समझना आसान है।