सोनीपत। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को अनाज मंडी का दौरा करते हुए किसानों की समस्याएं सुनी और किसानों से खुलकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष अनिल तूषीर ने किसानों की समस्याओं को गंभीर मानते हुए मंडी यूनियन प्रधान राकेश जैन से इन्हें दूर करने के बारे में बात की। इस दौरान जैन ने कहा कि पीयार की बोली उनके हाथ में नहीं है और वे इस बारे में नैफेड से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें 16 सौ क्विंटल धान लेना था। लेकिन वे 27 सौ क्विंटल धान ले चुके हैं। अब यहां यूपी राजस्थान के किसान भी आढ़तियों से मिलकर अपना अनाज बेच रहे हैं। जिसमें वे क्या करें। इस दौरान अनिल तूषीर ने बीजेपी सरकार को भी आड़े हाथ लिया और उसे किसान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि ये वहीं सरकार है। जिसने चुनाव से पहले स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने का भरोसा दिया था। लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। आम आदमी पार्टी ने किसानों की समस्याओं को लेकर मंडी परिसर में विरोध प्रदर्षन भी किया और धरना देकर रोष जताया। इस मौके पर पार्टी के सतपाल मलिक, सतीश, विरेन्द्र दहिया, मंजीत, सुनीता, विनोद शर्मा, धर्मेन्द्र रोहिल्ला, आयुश और दिलराज दहिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे......
यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना यह भी पढ़े :खास खबर Execlusive: नेताजी
और टीपू की आंसुओं से सैफ़ई क्यों है ख़ामोश, पढ़ें पूरा मामला