चंडीगढ़।आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अनाज की आड़ में चल रहे घोटाले की माननीय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि बादल सरकार ने देश में सबसे बड़ा अनाज घोटाला किया है। खरीफ सीजन की आगामी प्रमुख फसल धान की खरीद के लिये भारतीय रिजर्व बैंक के नेतृत्व में सभी बैंको द्वारा एडवांस राशि देने से एक बार फिर इंकार कर दिया है।