होशियारपुर। देश की युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है और इसे बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। ये कहना है आम आदमी पार्टी के होशियारपुर हल्का उम्मीदवार परमजीत सिंह सचदेवा का। वे पिपलांवाला गांव में नुक्कड़ बैठक के दौरान लोगों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए हमें उन्हें रोजगार मुहैया कराने के साथ शिक्षित कर सही राह पर ला सकते हैं। इसी दिशा में आम आदमी पार्टी युवाओं के लिए कई नीतियां लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने मौजूदा सरकारों पर युवाओं की समस्याओं को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया और कहा कि इसी कारण आज युवा करियर बनाने से दूर हो रहे हैं। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता विशाल सूद, गुरमेल सिंह, कर्मजीत सिंह, जसदीप सिंह, राजवीर बल्ल, धरमिंदर कुमार, गांव निवासी बिमला देवी, महिंदर सिंह, सुरिंदर पाल, रीटा रानी, रामेश कांत, कुलवंत सिंह, आर.के.गुप्ता, बलकार सिंह, अजय कुमार, गोगी, तरसेम लाल और मोहन लाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी
सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos