a winner who change the concept of life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हौंसले से सीखी उड़ान, जज्बे ने बना दिया स्टार

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 3:57 PM (IST)
हौंसले से सीखी उड़ान, जज्बे ने बना दिया स्टार
अमृतसर। ..... पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से उड़ान होती है। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। ये लाइन शायद अमृतसर के आदर्श नगर में रहने वाले राजेश राजपूत के लिए ही हैं। राजेश ने बिन पांव डांस कर हर वो खुशी, शोहरत व सम्मान हासिल किया जो किसी आम इंसान के बस की बात नहीं। राजेश ने 1 मई 2009 को जिस दिन ट्रेन हादसे में अपना दोनों पैर गंवाया उसी दिन उसका जन्मदिन था। हालांकि इस घटना को याद करते हुए राजेश भी सिहर उठता है, लेकिन उसने हौंसला नहीं हारा। जिस समय हादसा हुआ उस समय वह बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। डाक्टरों ने उसे बैसाखी पकड़ा दी, पर राजेश ने बैसाखी थामने से इंकार कर दिया। उसने ठान लिया कि वह दोनों पैर गंवाने के बाद भी अपने पैरों पर खड़ा होकर दिखाएगा।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement