khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 11:48 AM (IST)
सबसे पहले उसने विदेशी कृत्रिम पैर लगवाए। कृत्रिम पैरों से एक कदम भी चलना
मुश्किल हो रहा था, लेकिन हर कष्ट सहकर उसने आगे बढऩे की कोशिश की। सबसे
पहले उसने बालीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर पंकज एंड प्रीति से डांस सीखना
शुरू किया। एक साल की कड़ी मेहनत के बाद राजेश ने डांस के क्षेत्र में
अपना ऊंचा नाम स्थापित कर लिया। सुपर डांस , स्टेट डांस के अलावा वह
राष्ट्रीय स्तर पर डांस इंडिया डांस में भी विनर रह चुका है। राजेश का कहना
है की कि आज वह जो कुछ भी है, डांस की बदौलत है, पर मुझे अपाहिज कहलाना
पसंद नहीं। उसका कहना है की उसने कभी सोचा भी नहीं था की वह कभी यह मुकाम
हासिल कर पायेगा उसका कहना है की आज वो सर उठा कर चल रहा है आखिर में हम
यही कह सकते है कि मेरी हसरत है दौडऩे की..उडऩे की..बिना हारे हर मंजिल
पाने की।