A unique initiative of service and dedication on Annakut, needy families got relief from the cold.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अन्नकूट पर सेवा और समर्पण की अनूठी पहल, जरूरतमंद परिवारों को मिली सर्दी से राहत

khaskhabar.com: बुधवार, 11 नवम्बर 2026 2:53 PM (IST)
अन्नकूट पर सेवा और समर्पण की अनूठी पहल, जरूरतमंद परिवारों को मिली सर्दी से राहत
खास खबर। भीलवाड़ा धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा और परोपकार की भावना को आत्मसात करते हुए श्री पंचमुखी दरबार सेवा समिति, भीलवाड़ा की ओर से अन्नकूट पर्व के पावन अवसर पर जरूरतमंद एवं निर्धन परिवारों को कंबल वितरित किए गए। समिति की इस पहल के माध्यम से सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के साथ समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
समिति के अध्यक्ष महंत लक्ष्मण दास त्यागी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में सेवा, दान और परोपकार को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। धार्मिक पर्व केवल पूजा-पाठ और उत्सव तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये हमें समाज के असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की प्रेरणा भी देते हैं। इसी भावना के अनुरूप अन्नकूट पर्व पर कंबल वितरण का सेवा कार्य किया गया।
समिति के महामंत्री परमेश्वर दास ने बताया कि श्री पंचमुखी दरबार सेवा समिति निरंतर धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना और समाज के वंचित वर्ग को सहयोग प्रदान करना ही समिति का मुख्य उद्देश्य है।
समिति के कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद दास ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। जरूरतमंदों की सहायता से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को सेवा कार्यों में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर अजय रामदास, मुकुंद मोहन दास, बंगाली बाबा, प्रेमदास, रामसेवक दास ब्रह्मचारी सहित अन्य श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अन्नकूट पर्व पर आयोजित इस सेवा कार्य ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement