करौली । भरतपुर रेंज आई जी आलोक वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री की दौरे की तैयारी को लेकर कलेक्टर एस पी के साथ चर्चा की और 14 अक्टूबर को प्रस्तावित मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के दौरे को लेकर सर्किट हॉउस में अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान आई जी ने सभा स्थल व् अन्य प्रस्तावित शिलान्यास का उद्घाटन के बारे में भी जानकारी ली । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एवं केन्दीय मंत्री नितिन गडकरी 14 अक्टूबर को करौली आने का प्रस्तावित दौरा बन रहा है। जिसको लेकर प्रथम दृष्ट्रया आई जी ने कानून सुरक्षा का जायजा लिया । इस अवसर पर कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा , एस पि अनिल कयाल मौजूद रहे ।