khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 10:57 AM (IST)
आपको बता दें कि नूहं डिस्ट्रीब्युटरी से दर्जन भर गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। पानी बदबूदार होने के चलते किसान इस पानी को सिंचाई में इस्तेमाल करने से कतरा रहे हैं। टपकन गांव के लोगों ने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के विरोध के बाद नहर से कुछ मांस के टुकड़ों को उठाया। बावजूद इसके नहर से भारी बदबू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।