मेवात। जिले टपकन गांव में स्थित एक फूड कंपनी का स्लाटर हाउस इन दिनों लोगों की परेशानी की वजह बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कंपनी के स्लाटर हाउस के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि साथ बहने वाली नहर में पशुओं के वेस्ट मांस के टुकड़ों को बहाया जाता है। जिसके चलते नहर के आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल गई। साथ ही बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। मंगलवार को टपकन गांव के लोगों ने न केवल इसका विरोध किया बल्कि थाना प्रभारी से लेकर सिविल सर्जन मेवात से भी मामले की शिकायत की गई।