80 percent of the election manifesto fulfilled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनावी घोषणा पत्र के 80 फीसदी वादे पूरे

khaskhabar.com: शनिवार, 24 जून 2017 6:57 PM (IST)
चुनावी घोषणा पत्र के 80 फीसदी वादे पूरे
बूंदी। केन्द्र में भाजपा सरकार के तीन वर्ष और राज्य में वसुन्धरा सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गयी। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश के यूडीएच मंत्री और बून्दी के प्रभारी मंत्री श्रीचंद कपलानी ,खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबू लाल वर्मा,विधायक अशोक डोगरा,जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाडा ,सांसद ओम बिरला,सभापति महावीर मोदी ,बूथ विस्तारक कार्यक्रम के प्रभारी ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जारी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पत्रकारों को जानकारी दी। मंत्रियों ने बताया कि हमने राज्य की जनता से चुनाव घोषणा पत्र में की गई घोषणाओं में से 80 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा कर लिया है।बून्दी जिले में भी पिछले तीन सालो में जितने विकास कार्य हुए है उतने कार्य पिछले 50 वर्षो में नहीं हुए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement