Uproar during the Nainwa Panchayat Samiti Pradhan election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नैनवां पंचायत समिति प्रधान चुनाव के दौरान हंगामा : हिण्डोली-नैनवां विधायकअशोक चांदना व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज : राजकार्य में बाधा-एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 3:02 PM (IST)
नैनवां पंचायत समिति प्रधान चुनाव के दौरान हंगामा : हिण्डोली-नैनवां विधायकअशोक चांदना व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज : राजकार्य में बाधा-एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर
बूंदी। बूंदी जिले की नैनवां पंचायत समिति में शुक्रवार (27 नवंबर 2026) को प्रधान पद के चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस जाप्ते के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की और राजकार्य में बाधा पहुंचाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम को लेकर हिण्डोली-नैनवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना सहित आधा दर्जन नामजद व अन्य समर्थकों के विरुद्ध पुलिस ने राजकार्य में बाधा और अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम [SC/ST Act] की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जनप्रतिनिधि से जुड़ा मामला होने के कारण इस प्रकरण की जांच सीआईडी-सीबी (CID-CB), पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा की जाएगी। देई रोड स्थित बैरिकेड्स पर तैनात पुलिस जाप्ते से की धक्का-मुक्की; वीडियो वायरलजबरन गाड़ी अंदर ले जाने का प्रयास: बूंदी पुलिस अधीक्षक (SP) अवनीश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि करवर थानाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक सहदेव सिंह मय जाप्ते के नैनवां पंचायत समिति प्रधान चुनाव के मद्देनजर चुंगीनाका नैनवां की तरफ पंचायत समिति के आगे देई रोड स्थित बैरिकेड्स पर ड्यूटी कर रहे थे और आने-जाने वाले वाहनों की जांच व रोकथाम कर रहे थे। डराने-धमकाने और अभद्रता का आरोप: पुलिस के अनुसार, ड्यूटी के दौरान हिण्डोली-नैनवां विधायक अशोक चांदना अपनी टीम व समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि विधायक व उनके साथियों ने राजकार्य कर रहे पुलिसकर्मियों को डराया-धमकाया, अभद्रता की और धक्का-मुक्की करते हुए जबरन बैरिकेड्स को ऊंचा करके अपनी गाड़ी को पंचायत समिति परिसर में घुसाने की कोशिश की, जिसे मौके पर तैनात पुलिस जाप्ते ने मुस्तैदी से रोक दिया। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बीएनएस व एससी-एसटी एक्ट में दर्ज हुआ केस; इन लोगों को बनाया गया आरोपीमामले में नामजद आरोपी: पुलिस ने इस घटना पर प्रकरण संख्या 371/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 189(2) एवं 3(2)(VA) SC/ST Act में मामला दर्ज किया है।
आरोपियों की सूची: एफआईआर में हिण्डोली-नैनवां विधायक अशोक चांदना के साथ उनकी टीम के हंसराज गुर्जर (निवासी बोरदा), सद्दाम हुसैन (निवासी नैनवां), तुलसीराम सांगोदा (निवासी देई), आशुतोष नागर (निवासी नैनवां), शाहिद खान (निवासी नैनवां), बलराम उर्फ बाबा गुर्जर (निवासी नैनवां) तथा 5-6 अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement