Advertisement
6 साल के मोहब्बत की ओलंपिक में जाने की जिद्द, अबोहर से अयोध्या तक 1100 किमी दौड़ेंगे, 2 माह में होगी पूरी

पहले लुधियाना तक दौड़ लगा चुकाः
मोहब्बत हर रोज 15 से 20 किलोमीटर की दूरी दौड़ कर तय करते हुए करीब दो माह यानी जनवरी में वहां अयोध्या पहुंचे। तत्श्चात राम लला के दर्शन करने उपरांत ही वापिस लौटेगा। मोहब्बत ने बताया कि कुछ समय पहले ही वह अबोहर से लुधियाना दौड़ कर पंजाब के सबसे बड़े समाजसेवी अनमोल कवातड़ा से मिलने गया था। उस समय दौड़ पूरी करने के बाद उनकी दृढ़ शक्ति ज्यादा बढ़ गई और अयोध्या तक दौड़ लगाने हौसला बरकरार रखा।
शहरों में समाजसेवी संस्थाएं कर रही सम्मानितः
अबोहर से समाजसेवी राजीव गोदारा ने बताया कि उसने इस बच्चे के बारे में सुना तो पहले उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब मोहब्बत के जज्बे को देखा तो उसे भी विश्वास हो गया कि ये बच्चा अपने लक्ष्य को जरूर पूरा करेगा और एक दिन भारत का नाम रोशन करेगा। बच्चे को रन मशीन मोहब्बत का नाम दिया है।
जो भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बनेगा। मोहब्बत दौड़कर जहां से भी गुजर रहा है, वहां पर समाजसेवी संस्थाएं उन्हें सम्मानित कर रही हैं और हौसला बढ़ाने में जुटी हैं। सिरसा पहुंचने पर बिश्नोई सभा सिरसा के प्रधान खेमचंद बैनीवाल ने उन्हे सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
फाजिल्का
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


