500-500 rupees fine dirt spread shopkeepers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से 500-500 रूपये जुर्माना

khaskhabar.com: मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 10:27 PM (IST)
गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से 500-500 रूपये जुर्माना
कोटा। मौसमी बीमारियों के प्रति जनजागरूकता हेतु जिला कलक्टर के निर्देषन में चलाये जा रहे नगर निगम दल द्वारा गोविंद नगर में घर-घर दस्तक देकर पानी की टंकियों, कूलर एवं जल भराव के स्थानों का निरीक्षण किया जिसमें 11 आवासों में 11 परिवारों पर 100 रूपये का जुर्माना किया गया। उपायुक्त राजेष डागा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा पानी की टंकियों, कूलर एवं जल भराव, गमलों की जांच की। जिसमें गोविंद नगर निवासी रतनलाल, बाबूलाल, शांतिलाल, षिवराम, बुद्धिराम, जितेन्द्र, भगवान, छितरलाल, चौथमल एवं हनुमान बस्ती निवासी रामप्रसाद राणा, डॉ. जीवनलाल के घरों में जमा पानी में लार्वा पाये जाने पर जुर्माना किया गया। उन्होंने बताया कि नगर निगम टीम द्वारा सेक्टर 13 छावनी में फल-फूल विक्रेताओं व गंदगी फैलाने वाले 21 दुकानदारों से 10 हजार 500 तथा गुमानपुरा में 10 दुकानदारों से 5 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement