झालावाड़ । जिला पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिहं ने बताया कि मुखबिर को सूचना मिली की धरगंगा नदी की पुलिया के नीचे कुछ व्यक्ति बड़ी वारदात को अन्जाम देने की योजना बना रहे है। इस पर थानाधिकारी संजय प्रसाद के नेतृत्व मेें पुलिस बल धारगंगा नदी की पुलिया पहुंचा । जहां आसलपुर पेट्रोल पम्प लूटने और हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को किलेदार पट्टे से पंचर कर लूटने की योजना बनाते हुऐ 5 बदमाशों को धरदबोचा गया। पुलिस ने निर्भयसिहं ,बंशीलाल, धर्मराज, सुजानसिहं ,रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 2 तलवार 1 धारिया, 1 गण्डासी, 1 डण्डा, एक 3 फिट की फन्टी जिसमें लोहे की किलें लगी थी 4 मोटर साईकिले बरामद की है।