Advertisement
29वां मेघवाल प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह 2025 : 300 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान

समिति द्वारा कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत तथागत बुद्ध की तस्वीर, पंचशील पट्टिका एवं पुष्पमालाओं के माध्यम से किया गया। समिति अध्यक्ष ओंकार लाल भाटी ने स्वागत भाषण में अखंड नागौर जिले से पधारी समस्त प्रतिभाओं एवं मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन करते हुए समिति के उत्तरोत्तर विकास हेतु समाज के सभी बंधुओं से तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की।
समिति सचिव देवीलाल बेरवाल ने समिति के विगत 28 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए पिछले सत्र का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष धनाराम गौड़ ने गत वर्ष का आय-व्यय विवरण समाज के समक्ष रखा। उपाध्यक्ष रतनलाल तालापा ने शिक्षा को समाज की उन्नति का मूल आधार बताते हुए संगठित होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
उद्बोधन क्रम में डॉ. झूमर लाल जावली ने कहा कि उन्होंने इस मंच पर अब तक सर्वाधिक प्रतिभाओं का सम्मान होते हुए देखा है। उन्होंने विद्यार्थियों को विषम परिस्थितियों से संघर्ष कर उच्च पदों पर पहुँचने एवं अधिकारी बनकर पुनः इसी मंच पर सम्मानित होने का संकल्प दिलाया।
राजस्व अपील अधिकारी (सीनियर आईएएस) रामचंद्र गर्वा ने प्रतिभाओं से समिति से निरंतर जुड़े रहने और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।मुख्य अतिथि के.पी. वर्मा ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से मेहनत करता है, तो वह प्रत्येक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।समारोह में 300 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इनमें— कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थीस्नातक एवं स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभाएंNEET, JEE, खेलकूद एवं सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाएंसेवानिवृत्त कार्मिक एवं भामाशाह शामिल रहेविशेष टॉपर प्रतिभाएं—मीनाक्षी सानेल, पुत्री सोहनलाल — RAS में चयनस्नातकोत्तर स्तर — पूर्वा गोठवाल, गुढ़ा साल्ट — 78.50%स्नातक स्तर — आदित्य गौड़, निवासी भूतवा — 85%कक्षा 12 — कुमकुम मेघवाल, सिरसिला — 96.60%एवं पूजा, ब्यावत बाजोली — 96.80%मंचासीन अतिथि— के.पी. वर्मा (प्रबंध निदेशक, डिस्कॉम अजमेर), रामचंद्र गर्वा (राजस्व अपील अधिकारी, अजमेर),सूजाराम बनिया (एस.ई., डिस्कॉम अजमेर),डॉ. झूमर राम, वरिष्ठ पत्रकार धर्मेन्द्र चर्खिया,जे.पी. सेलवाड़, डॉ. प्रहलाद तिरदिया,नरसीराम ठेकेदार, जगन्नाथ तिरदिया (प्राचार्य),बाबूलाल बुनकर (प्राचार्य) सहित संरक्षक सदस्य—हनुमान राम मेहरा, प्रकाश चंद मेहरड़ा, डॉ. विजय लाडना,बंसीलाल रोलन, छोटूराम गौड़, रमेश चंद्र लाडना सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह के दौरान समिति के द्विवार्षिक चुनाव भी चुनाव अधिकारी जगन्नाथ तिरदिया, सेवानिवृत्त कॉलेज प्राचार्य के सान्निध्य में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। समिति की नवीन कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन निम्नानुसार हुआ—अध्यक्ष — ओंकार लाल भाटीउपाध्यक्ष — जगदीश प्रसाद दुबरिया, रतनलाल तालापा सचिव — देवीलाल बेरवालउप सचिव — गिरधारी परिहारकोषाध्यक्ष — धनाराम गौड़प्रवक्ता — गणेश राम मेहरासदस्य —मनोज लाडना, दिनेश लाडना, महेंद्र परिहार,शंकरलाल आर्य, अजय लाडना, भंवरु राम भाटी,कैलाश चंद लाडना, राजेंद्र दुगरिया, महेंद्र परिहार।चुनाव अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित समिति के समस्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन कमल पिपरालिया ने किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीडवाना
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


