217 complaints in Ambala, Solutions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंबाला में 217 शिकायतें सुनी, किया समाधान

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 7:02 PM (IST)
अंबाला में 217 शिकायतें सुनी, किया समाधान
अंबाला। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साप्ताहिक जनता कैम्प में आज 217 शिकायतें सुनी गई। लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह अम्बाला छावनी में आयोजित इस कैम्प में मुख्यमंत्री की जरूरी बैठक के कारण स्वास्थ्य मंत्री उपस्थित नही हो पाए। उनके निर्देश पर एसडीएम अम्बाला छावनी सुभाष चन्द्र सिहाग ने समस्याएं सुनी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता कैम्प में आने वाली शिकायतों का न केवल विशेष प्राथमिकता पर समाधान करें बल्कि की गई कार्रवाई के बारे में आगामी कैम्प के दौरान जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने यह निर्देश दिए हैं कि बिजली, पानी और पानी निकासी से सम्बन्धित शिकायतों का विशेष प्राथमिकता पर समाधान करें ताकि लोगों को ऐसी समस्याओं से जल्द निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा बिजली विभाग की ही है !

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement