Advertisement
2027 पंजाब चुनाव: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का आज जालंधर दौरा, 'समरसता संकल्प यात्रा' दिखाएंगे हरी झंडी

इसी राष्ट्रव्यापी आयोजन को आगे बढ़ाते हुए 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक 16 दिवसीय 'समरसता संकल्प यात्रा' आयोजित की जाएगी।
भाजपा ने बताया कि बुधवार को जालंधर से नितिन नवीन इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। कुल 2,402 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह यात्रा 3 दिसंबर को काशी में संपन्न होगी। बयान में कहा गया कि यात्रा के दौरान 100 से अधिक छोटी जनसभाएं और 17 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे, जो संत रविदास के 'बेगमपुरा' के विजन और सामाजिक समानता के संदेश को लोगों तक पहुंचाएंगे।
नितिन नवीन अपने दिन भर के कार्यक्रमों के दौरान धार्मिक स्थलों पर प्रार्थना भी करेंगे। जालंधर पहुंचने के बाद वे डेरा सचखंड बल्लां स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर जाएंगे और वहां प्रार्थना करेंगे। भाजपा के एक बयान के अनुसार, जालंधर-पठानकोट जीटी रोड पर डेरा सचखंड बल्लां के पास स्थित रायपुर गांव में वे अपने समर्थकों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद नितिन नवीन उसी गांव में संत समाज के साथ दोपहर के भोजन पर चर्चा में शामिल होंगे।
इससे पहले, इस महीने पंजाब भजापा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए राज्य घोषणापत्र समिति और राज्य आरोप-पत्र समिति (चार्जशीट कमिटी) का गठन किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालंधर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


