17 year student commit suicide, reason is unknown-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, कारण की नहीं जानकारी

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 4:59 PM (IST)
17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, कारण की नहीं जानकारी
अंबाला। शहर में एक 17 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक कृतिक जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, केंट में 11वीं कक्षा का छात्र था । ट्यूशन से वापिस आने के बाद घर की तीसरी मंजिल पर फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले कृतिक ने दूसरी मंजिल में सीढिय़ों का दरवाजा बंद कर लिया था। पुलिस मौके ने मौके पर पहुंच कर कुंडे से लटके शव को नीचे उतरा और मामले की जांच में जुटी गई। आज दोपहर ट्यूशन से घर लौटे ग्यारवीं के छात्र कृतिक ने तीसरी मंजिल पर पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस हादसे का उनके घर वालों को तब पता चला जब उसकी माँ ने खाने के लिए आवाज लगाईं। ऊपर से कोई जवाब न आने पर उसे मोबाईल पर काल भी की गई। लेकिन कृतिक के जवाब न देने पर उसके चचेरे भाई ने लोगों की मदद से दूसरे मंजिल पर लगी कुण्डी को खोला गया तब हादसे बारे पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पूर्व पार्षद ने बताया कि कृतिक ने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी नही है। वहीं सूचना पाकर पुलिस हादसे की जगह पल्लेदार मोहल्ला पहुची और घर की तीसरी मंजिल पर हुक से लटके मृतक छात्र के शव को नीचे उतरा गया। पुलिस के मुताबिक मृतक से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक छात्र दो भाई हैं औऱ इनके पिता विकलांग है।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement