17 teachers found campaigning in by-election, APO: Election department took strict action on violation of code of conduct, investigation started-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उपचुनाव में प्रचार करते पाए गए 17 शिक्षक एपीओ: आचार संहिता उल्लंघन पर निर्वाचन विभाग ने की सख्त कार्रवाई, जांच शुरू

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 नवम्बर 2024 7:03 PM (IST)
उपचुनाव में प्रचार करते पाए गए 17 शिक्षक एपीओ: आचार संहिता उल्लंघन पर निर्वाचन विभाग ने की सख्त कार्रवाई, जांच शुरू
सलूंबर। आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए लागू आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में 17 सरकारी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी को इन शिक्षकों द्वारा एक विशेष राजनीतिक पार्टी का प्रचार करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसे निर्वाचन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। आचार संहिता उल्लंघन मानते हुए इन सभी शिक्षकों को एपीओ (Awaiting Posting Order) करते हुए सलूंबर उपखंड कार्यालय में मुख्यालय कर दिया गया है। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन शिक्षकों की गतिविधियों पर निगरानी के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया। इस मामले में विभागीय स्तर पर जांच भी शुरू कर दी गई है। इन शिक्षकों पर की गई कार्रवाई :
राउमावि थाणा के हीरालाल कलाल, राउमावि डेकली के ओम सालवी, राउमावि गींगला के देवीलाल भील, राउमावि बरोड़ा के रमेश मीणा, रामावि राठोड़ों का गुड़ा के सुरेश मीणा, राप्रावि रोडदिया फला कडूणी के कैलाश मीणा, राप्रावि बोरदिया फला के रामलाल मेघवाल, राप्रावि वरेला गुडेल के उमाराम मीणा, राउप्रावि दातरडी के डायाराम मीणा, राउप्रावि जेतपुरा गुडेल के वालाराम मीणा, राप्रावि बामण तालाब ओरवाडिया के नरेन्द्र मीणा, राप्रावि कलियावतफला मोरीला के दिनेश कटारा, राउमावि लांबी डूंगरी के लक्ष्मण मीणा, राउप्रावि खानावतफला गावडापाल के जीवतराम मीणा और किशनलाल मीणा, राउमावि बरोड़ा के रमेश कुमार मीणा और राप्रावि लालवत भागल धारोद के मांगीलाल मीणा पर यह कार्रवाई हुई है।
निर्वाचन विभाग का कहना है कि जांच के बाद आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement