कन्नौज । वाहन चोरी की वारदातों से परेशान कन्नौज पुलिस कप्तान ने स्पेशल टीमों को वाहनचोरों की तलाश में लगाया है। वाहन चोरों की तलाश में जुटी पुलिस की स्पेशल टीम को एक हफ्ते में ही बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन वाहन चोर सहित चोरी की 17 मोटरसाइकिल बरामद की है। कन्नौज पुलिस गैंग को रिमांड पर लेकर कुछ और बाइकें बरामद करने की कोशिश में जुटी है। कन्नौज के तिर्वा सर्किल में पिछले कुछ महीनों में मोटरसाइकिल चोरी की 2 दर्जन से ज्यादा वारदातें हो चुकी है। सम्बंधित थानों की पुलिस को जब कोई कामयाबी नही मिली तो कन्नौज एसपी दिनेश कुमार पी ने स्वाट और सर्विलांस टीमों को वाहन चोरों की धरपकड़ में लगाया।
यह भी पढ़े :धनतेरस पर खरीदे पीतल के बर्तन, मिलेगा13 गुना फलयह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...