नूंह। सरकार
ने गोकशी रोकने के लिए भले ही कानून बना दिया हो लेकिन फिर भी मेवात
में गोकशी रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में पुलिस ने तावडू क्षेत्र से
गाय की 117 खालें बरामद की हैं। इसके अलावा 3 बैल, दो गाय, दो बछडे तथा दो
बछिया को भी भी जीवित अवस्था में बरामद किया है।
आरोपी मौके से फरार
हो गए हैं। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गोहत्या अधिनियम के तहत मामला
दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को
मुखबिर से सूचना मिली कि तावडू के नूरपुर गांव में कुछ लोग गोकशी का काम कर
रहे हैं। यदि अभी रेड डाली जाए तो सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकडा जा
सकता है। सूचना को आधार मान कर मंगलवार को सुबह स्पेशल स्टाफ इंचार्ज
इंस्पैक्टर कर्मवीर सिंह ने एसआई विजयपाल, एएसआई सतबीर, बलबीर, कांस्टेबल
महीपाल व मनोज की टीम गठित कर मुखबितर के बताए स्थान पर रेड डाली।
पुलिस को
देखकर सभी आरोपी सरसों के खेतों में भाग गए। मौके की तलाशी लेने पर
पुलिस ने वहां एक मकान के पास बने गड्ढे से 117 गायों की खालें बरामद कीं।
सभी खालों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जब वहां की और
तलाशी ली तो पास की एक कच्चे छप्पर से पुलिस ने 3 बैल, दो गाय, दो बछडे तथा
दो बछिया को बरामद किया। सभी को पुलिस ने कब्जे में लेकर संगेल स्थित
गोशाला भिजवा दिया। जबकि खालों को तावडू थाना में पहुंचा दिया। तावडू थाना
पुलिस ने चिला निवासी साकिर व शाहिद, ढिल्लनकी निवासी इसराईल व शेख खां तथा
नूरपुर निवासी साकिर के खिलाफ गोसंरक्षण एवं गोसंवंर्धन अधिनियम के तहत
मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक अभी सभी आरोपी गिरफ्त
से बाहर हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।