बाहुबली को मुहम्मद तौफीक कुरैशी और नदीम ने 11 लाख की भारी-भरकम कीमत
देकर हरियाणा से खरीदा था। अब वह इस भैंसा को मुनाफे के साथ ऊंची कीमत पर
बेचना चाहते हैं, लेकिन इतनी बड़ी कीमत देने वाला ग्राहक ही नहीं मिल रहा
है। तौशिफ बताते हैं, ‘हर दिन यह भैंसा 20 किलो दूध पीता है और 20 किलो
सेब खाता है। इसके अलावा वह जानवरों को दिया जाने वाला चारा भी खाता है।
हमने उसे सोने के लिए एक गद्दा भी दिया है।