जिस दिन से हमने उसे खरीदा है,
तब से ही हल्द्वानी, रामपुर, बिलासपुर, चंदौसी और बाकी आसपास के इलाकों के
लोग इसे देखने के लिए यहां आ रहे हैं।’ तौशिफ का कहना है कि अगर सोमवार तक
बाहुबली की सही कीमत उन्हें नहीं मिली, तो वह खुद ही इसकी कुर्बानी दे
देंगे। तौफिक के मुताबिक, ‘दो दिन हो गए बाहुबली को बाजार में आए और इसे
देखने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग आते हैं, इसे प्यार करते हैं
और इसके साथ सेल्फी लेते हैं।’ बाहुबली को एक अलग कमरे में रखा गया है। उसे
गर्मी से बचाने के लिए कमरे में 2 कूलर और एक पंखा भी लगाया गया है।
गौरतलब है कि देश में 13 सितंबर को बकरीद मनाई जाएगी।