मुरादाबाद। 1,800 किलो वजन के ‘बाहुबली’ को बकरीद से पहले ही काट दिए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यह ‘बाहुबली’ मुर्रा नस्ल का एक भैंसा है। कहा जा रहा है कि अगर सोमवार तक बाहुबली की उम्मीद के मुताबिक कीमत नहीं मिली, तो बकरीद के पहले ही उसकी कुर्बानी दे दी जाएगी। उधर, बाहुबली शहर में इतना बड़ा आकर्षण बन गया है कि लोग इस बेहद हट्टे-कट्टे भैंसे की बस एक झलक देखने को बेकरार हैं।