Advertisement
कर्ज के जाल में उलझकर तीन जनों ने की खुदकुशी, फाइनेंस कराने वाला एजेंट गिरफ्तार

शुरुआती जांच में यह सामने आया कि परिवार ने किसी फाइनेंस कंपनी से कर्ज लिया था और उसे चुकाने में असमर्थ था। इसी वजह से उन्हें लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा था। परिजनों और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर पुलिस ने कुल 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। अब इस मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए फाइनेंस कंपनी के एजेंट मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में मोहित से घटना से जुड़ी और भी जानकारियां मिलने की उम्मीद है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मोहित ही वह व्यक्ति था जो परिवार पर कर्ज चुकाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार सभी दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा मिले। यह मामला एक बार फिर कर्ज के जाल में फंसकर टूटते परिवारों की मार्मिक तस्वीर पेश करता है और कर्ज वसूली के तरीकों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बिजनौर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


