Rape from third class student, Arrested accused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उत्तर प्रदेश : बदायूं में तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 दिसम्बर 2018 10:09 PM (IST)
उत्तर प्रदेश : बदायूं में तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को स्कूल से पढ़कर वापस घर लौट रही तीसरी कक्षा की एक छात्रा के साथ चाकू का भय दिखाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शाहजहांपुर जिले के रहने वाले आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तारी दिखाकर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक (सिटी) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को स्कूल से पढ़कर अपने घर वापस लौट रही तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल बच्ची रास्ते में खेत से मूली उखाड़ने लगी, उसी दौरान एक युवक ने चाकू से जान से मारने की धमकी देकर कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है, जिसे बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, आरोपी युवक की पहचान रघुवीर निवासी महानंद नगला गांव थाना कलान जिला शाहजहांपुर जिले के रूप में हुई है। पीड़ित बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement