Advertisement
पंजाब: संगरूर पुलिस की कार्रवाई, ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि दोनों तस्कर पिछले कुछ समय से संगरूर इलाके में बड़े पैमाने पर नशे का काम कर रहे थे। उनमें से मोगली के पास से 510 ग्राम हेरोइन कॉमर्शियल मात्रा में बरामद की गई है। मोगली से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे भैरो को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 3 हथियार, 3 जिंदा कारतूस और 50 ग्राम हेरोइन बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच में आरोपियों का कुछ अंतरराज्यीय लिंक भी सामने आया है। वहीं, बरामद किए गए हथियारों में कुछ आधुनिक हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक भैरो कुछ समय के लिए महाराष्ट्र और गुजरात में रहकर आया है। इससे जुड़ी प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि यह आरोपी वहां भी ड्रग तस्करी का काम कर रहा था।
उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। मोगली के ऊपर पूर्व में 4 एफआईआर दर्ज हैं और दूसरे भैरो के ऊपर पूर्व में 16 एफआईआर विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि भैरो कई केस में वांटेड है। वह पूर्व में भी दो बार जेल में जा चुका है। वह पिछले कुछ समय से इलाके से गायब था, लेकिन आखिरकार इसे गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
संगरूर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


