Police exposed robbery and firing at petrol pump, two accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 1:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेट्रोल पंप पर लूट और फायरिंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 00:05 AM (IST)
पेट्रोल पंप पर लूट और फायरिंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
गंगापुर सिटी। वजीरपुर थाना क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह में अलग-अलग दो पेट्रोल पंपों पर हुई लूट और फायरिंग की घटना के बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन पर पुलिस ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए लूट और फायरिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि 2 अप्रैल को रात्रि में तीन बदमाशों ने श्याम कृपा फिलिंग स्टेशन श्यारौली पर करीब ढाई लाख रुपए की लूट की वारदात करते हुए पेट्रोल पंप कर्मियों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, 9 अप्रैल को एक बार फिर आरोपियों ने श्रीराम फिलिंग स्टेशन वजीरपुर पर फायरिंग कर नगदी लूट का प्रयास किया। पेट्रोल पंप कर्मियों के विरोध करने पर एक कर्मचारी के पेट पर गोली मारी। वहीं दूसरे कर्मचारियों को बंदूक की बट से सिर पर चोट मार कर गंभीर घायल कर दिया था। घटना को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने गंभीरता दिखाते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निर्देश दिए। इस दौरान एसपी के निर्देशन पर गठित टीम ने सोनू सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी मोहनपुर थाना गुड़गांव जिला करौली को डिटेन कर गहनता से पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस की सख्ती के चलते वारदात करना कबूल लिया और अपने साथियों के नाम उगल दिए।
आरोपी सोनू के द्वारा पुलिस को बताया कि वारदात में योगेश पुत्र वीर सिंह निवासी मोहनपुर थाना गुड़गांव व उनकी गैंग का मुखिया रूप सिंह उर्फ रूपा मीना निवासी निठार है। इस पर सीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी योगेश और रूपा के ठिकानों पर दबिश दी, जिस पर घटना का सरगना रूपा मौका पाकर फरार हो गया।
वहीं योगेश पुलिस को देखकर घाटे वाले मंदिर की पहाड़ी पर भागने लगा, जिस पर पुलिसकर्मियों ने आरोपी को गहराबंदी कर पकड़ लिया। परंतु आरोपी योगेश पहाड़ी से फिसलकर गंभीर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए गंगापुर सिटी अस्पताल पहुंचाया। यहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने उसे जयपुर रैफर कर दिया। फिलहाल वारदात का मुख्य आरोपी रूपसिंह उर्फ रूपा की पुलिस लगातार तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement