Advertisement
ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ में बड़ा प्रहार: तस्कर शोयब मंसूरी की 2.50 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

गहन अनुसंधान में सामने आया कि रोशनलाल यह खेप शोयब पिता यूसुफ मंसूरी निवासी असावता, थाना हथुनिया, प्रतापगढ़ से खरीदकर लाया था। इस खुलासे के बाद प्रतापगढ़ पुलिस ने तकनीकी जाल बिछाकर लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य सप्लायर अभियुक्त शोयब मंसूरी को 25 अप्रैल 2026 को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।
जांच में खुली पोल: मां और पत्नी के नाम पर निवेश की थी करोड़ों की रकम
गिरफ्तारी के बाद एसपी आदित्य के मार्गदर्शन में पुलिस की एक विशेष टीम ने अभियुक्त शोयब मंसूरी की काली कमाई की गोपनीय वित्तीय जांच शुरू की। इस जांच में तस्कर द्वारा मादक पदार्थ अफीम, डोडाचूरा, एमडीएमए और ब्राउन शुगर की तस्करी से करोड़ों रुपये की चल/अचल संपत्तियां अर्जित करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने उसकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया।
अभियुक्त शोयब ने अपनी मां शेरबानो के नाम पर जारी आवासीय पट्टे पर गांव असावता में एक अत्यंत आलीशान मकान का निर्माण कराया था, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य लगभग डेढ़ करोड़ रुपये है। मां के नाम पर ही ग्राम रामगढ़ में 1.99 और 0.11 हेक्टेयर तथा अपनी पत्नी नाज़मीन के नाम पर 0.49 हेक्टेयर उपजाऊ कृषि भूमि खरीदी थी, जिसकी वर्तमान मार्केट वैल्यू करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसे पुलिस ने अब आधिकारिक रूप से फ्रीज कर दिया है।
संपत्तियों पर चस्पा किए सरकारी बोर्ड
सक्षम प्राधिकारी (सफेमा, नई दिल्ली) द्वारा गुरुवार 11 जून को फ्रीजिंग नोटिस जारी किए जाने के तुरंत बाद हथुनिया थानाधिकारी उदयवीर सिंह पुलिस जाब्ते के साथ गांव पहुंचे। पुलिस टीम ने तस्कर शोयब मंसूरी के आलीशान मकान और खेतों पर जाकर सफेमा व एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति फ्रीज होने के सरकारी बोर्ड लगा दिए हैं। अब इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त या उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए राजस्व व संबंधित विभागों को भी सूचित कर दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त शोयब मंसूरी आदतन और शातिर मादक पदार्थ तस्कर है, जिसके खिलाफ विभिन्न जिलों और केंद्रीय जांच एजेंसियों में एनडीपीएस एक्ट के 6 गंभीर मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
प्रतापगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


