Major ACB Action in Pali: Accounts Assistant Arrested Red-Handed Accepting ₹20,000 Bribe-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: लेखा सहायक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 21 जून 2026 4:34 PM (IST)
पाली में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: लेखा सहायक 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पाली। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. पाली द्वितीय इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए देवकीनन्दन शर्मा लेखा सहायक (संविदाकर्मी) कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट जिला पाली को बीस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी पाली द्वितीय को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी की कार्यालय ब्लॉक- मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट में टेण्डर से लगी गाडी को निरन्तर चालू रखने व अप्रेल से जून तक के बिल पास करवाने की ऐवज में देवकीनन्दन लेखा सहायक (संविदाकर्मी) कार्यालय ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट जिला पाली द्वारा बीस हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। जिस पर नारायण टोगस उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी रेंज जोधपुर के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पाली द्वितीय के प्रभारी देरावर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं टीम के द्वारा रिश्वत राशि मांग सत्यापन करवाया जाकर आज दिनांक 21.06.2026 को ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी देवकीनन्दन शर्मा लेखा सहायक (संविदाकर्मी) को रिश्वत राशि 20,000 रूपये लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्‌तार किया गया है। आरोपी द्वारा परिवादी से रिश्वत राशि प्राप्त कर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोहट की नई ईमारत के प्रथम तल में रखी लकडी की दराज में रखी गई जहां से एसीबी टीम द्वारा बरामद की गई। बीसीएमओ डॉक्टर हार्दिक राजपुरोहित की कार्यवाही में संलिप्तता होने से डॉ. हार्दिक राजपुरोहित के घर की तलाशी एसीबी यूनिट जोधपुर शहर के प्रभारी किशन सिंह उप अधीक्षक पुलिस द्वारा ली गई, जिसको कार्यवाही की भनक लगने से वे फरार है जिसकी तलाश जारी है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन नंबर 10 64 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 94135 02834 पर 24 * 7 संपर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें । एसीबी आपके वेद कार्य को करवाने में पूरी सहायता करेगी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement