आपको बता दें कि थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के
मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी 50 वर्षीय शराफत लकड़ी का ठेकेदार था। वह
तंत्र-मन्त्र के सहारे झाड फूंक भी किया करता था। गत 8 सितम्बर को
शराफत घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। हर जगह ढूंढने के बाद भी जब उसका कुछ पता
नही चला तो शराफत के बेटे राजू ने थाने पर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। काफी
तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नही चल सका। एसपी ने इस मामले की जाँच क्राइम
ब्रांच को दी।