शाहजहांपुर(कटरा)। पुलिस ने बीस दिन से ग़ायब चल रहे एक
लकड़ी ठेकेदार की लाश उसके साथी के घर के आंगन से बरामद की। अवैध सम्बन्धो
के चलते उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने कातिल पति-पत्नी समेत दामाद और
भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।